झालरापाटन: भाजपा के अंशु गुप्ता बने नगर पालिका के नए अध्यक्ष
झालरापाटन में भाजपा के अंशु गुप्ता ने नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। उन्हें कुल 35 मतों में से 24 मत मिले हैं। अंशु गुप्ता को भाजपा के अलावा दो वोट ज्यादा मिले हैं। वहीं कांग्रेस के रिजवान अहमद को कांग्रेस के ही आठ वोटो में से सिर्फ 6 वोट मिले हैं उन्हें दो वोट कम मिले हैं।