पुलिस प्रेस नोट 18 जून 2026
पेपर बॉक्स/रीम आर्डर के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी, साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक सहित दो को किया गिरफ्तार
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पेपर बॉक्स/रीम आर्डर के नाम पर 1,45,000 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT की टीम ने खाताधारक सहित 2 आरोपितों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अबदेश सिंह व सचिन कुमार वासी न्यु आशोक नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार मुजेसर निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका प्रिन्टिंग मशीन पेपर बोक्स का काम है, उसने एक फैक्ट्री नंगला गुजरान में भी लगा रखी है। 22.05.2026 को शाम के समय उसके पास एक अंजान नंबर से फोन आया कि इंडिया मार्ट से मोबाइल नंबर लिया है और उसको हर महीने पेपर बॉक्स के 40,000 डिब्बे बनवाने हैं। फिर 25 मई को उसी नंबर से कॉल आया और कहा कि आपकी मैटिरियल की पेमेंट करने के लिए वेंडर कोड को ओपन करना है, जिसके लिए आपको पहले कुछ पैसे डालने होगें, जिस पर शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्सन के जरिए ठगो द्वारा बताए खातो में कुल 1,45,000 रुपये भेज दिये। जिस शिकायत पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित एक ही जगह के रहने वाले है और जानकार है। अवधेश खाताधारक है। सचिन ने अबदेश का खाता लेकर ठगों को दिया था, उक्त खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। दोनों बेरोजगार तथा 10वीं पास है। अबदेश को जेल भेजा गया है वहीं सचिन को 4 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया।
प्रवक्ता, फरीदाबाद पुलिस