मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज दबंगों ने किया हमला: घर में घुसकर मारपीट, कार तोड़ी, दो लोग घायल
Meerut, Meerut | Apr 28, 2026 मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज कुछ लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि करीब एक दर्जन हमलावरों ने घर में घुसकर मारपीट की और बाहर खड़ी कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।