महनार: गोरिगामा गांव से 535 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
महनार थाना की पुलीस के द्वारा बुधवार की देर शाम थाना क्षेत्र के गोरिगामा गांव से वाहन जांच के दौरान एक पुलीस की स्टिकर लगी कार से बरामद 535 लिटर अंग्रेजी शराब के मामले में 8 लोगों के खिलाफ महनार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।इस मामले में महनार थाना कांड संख्या 366/24 दर्ज कर शराब के साथ गिरफ्तार दो शराब तस्कर को पुलीस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया है।