पटना ग्रामीण: कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में NMCH के जूनियर डॉक्टरों ने की हड़ताल, मरीजों को हो रही परेशानी
कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को भी पटना के एनएमसीएच में जूनियर डॉक्टरों ने चिकित्सा सेवा को बाधित कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी विभागों में कामकाज ठप रहा। डॉक्टरों ने कोलकाता की घटना में कड़ी कार्रवाई की मांग की ।