लाडपुरा: कोटा में किडनी फेल होने से प्रसूता की मौत, दो दिन पहले हुई थी सीजेरियन डिलीवरी, इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत
Ladpura, Kota | Oct 16, 2026 कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन डिलीवरी के बाद किडनी फेल होने से प्रसूता की मौत हो गई। 14 अक्टूबर को दो महिलाओं का ऑपरेशन हुआ था। इसके कुछ घंटे बाद ही दोनों के यूरिन आउटपुट में दिक्कत आने लगी। जांच में पता चला कि दोनों प्रसूताओं की किडनी फेल हो गई थी। इनमें से रेशमा (40) की इलाज के दौरान शुक्रवार रात को मौत हो गई।