मुरार: दुष्कर्म की रिपोर्ट के लिए 10 दिन तक थाने के चक्कर, नहीं हुई सुनवाई तो महिला ने खा लिया जहर
Morar, Gwalior | Jun 16, 2026 ग्वालियर के मुरार थाने में एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सामने आया। महिला का आरोप है कि एक युवक ने नौकरी और शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया, जबकि शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।