गोविंदगढ़: अलावड़ा में मिसाल: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने खुद हटाए अतिक्रमण, प्रशासन को बुलडोजर चलाने की जरूरत नहीं पड़ी
रामगढ़ पंचायत समिति अंतर्गत अलावड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलावड़ा में अटल पथ निर्माण को लेकर शनिवार को दोपहर बारह बजे अनूठी पहल देखने को मिली। सड़क निर्माण शुरू होते ही कई लोगों ने प्रशासनिक कार्रवाई का इंतजार किए बिना स्वयं ही अपने मकानों के आगे किए गए अतिक्रमण हटाकर बुलडोजर चला दिया। ग्रामीणों की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।