जांजगीर: जांजगीर चांपा में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़, रिश्तेदारी का उठाया फायदा, पिता को भेजा शराब लेने
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक शिक्षक पर नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने रिश्तेदारी का फायदा उठाते हुए बालिका को नाना के घर से लाते समय उसके पिता को शराब लेने के बहाने भेज दिया और अकेले पाकर वारदात को अंजाम दिया।बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी ने बालिका को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी।