आज 1 जुलाई मंगलवार शाम करीब 5 बजे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा, ब्लैक स्पॉट की पहचान और सुरक्षात्मक उपायों पर चर्चा की गई।