बेतिया: भाकपा जिला सचिव ने मनीष कश्यप को ढोंगी बताया, जन सुराज पार्टी को बीजेपी की 'बी' टीम कहा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने आज एक बार फिर चर्चित यूट्यूबर और संभावित चुनावी उम्मीदवार मनीष कश्यप पर तीखा हमला बोला है। 1 जुलाई मंगलवार शाम करीब 3 बजे उन्होंने अपना बयान जारी करते हुए मनीष कश्यप को "ढोंगी" करार दिया। उन्होंने कहा कि मनीष कश्यप पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थक रहे हैं और बीजेपी के गुणगान करते थे।