बेतिया: महारानी जानकी कुंवर नगर भवन अब वातानुकूलित होगा, ₹1.40 करोड़ की योजना स्वीकृत
बेतिया से खबर है जहां आज 1जुलाई करीब 4:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि नगर निगम क्षेत्र स्थित वर्षों से उपेक्षित महारानी जानकी कुंवर नगर भवन का अब वातानुकूलित रूप में जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए 1.40 करोड़ रुपए की लागत वाली योजना तैयार की गई है, जिसकी निविदा प्रक्रिया नगर