खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रंट के फरकहा मे ओम प्रकाश मौर्य के घर से लाखों रुपए के जेवरात और 15000 रुपये नकद चोरी हो गए। चोरी की घटना शुक्रवार की रात में हुई, शनिवार सुबह करीब 5 बजे पता चला। चोरी किए गए बक्से और अटैची गन्ने के खेत में मिले। खोड़ारे पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शनिवार शाम 6 बजे पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने जल्द चोर पकड़ने का आश्वासन दिया।