जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को रिमेडियल कक्षाओं के माध्यम से सुनियोजित एवं सकारात्मक वातावरण में शिक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी प्रश्न हल नहीं कर पा रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाए और विषयवार कमजोरियों की पहचान करे।