सीकर: उद्योग नगर थाने में मारपीट का मामला हुआ दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Sikar, Sikar | Mar 20, 2024 सीकर के उद्योग नगर थाने में मंगलवार को मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार पिपराली रोड के रहने वाले रामेश्वर प्रसाद ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वह अपने निर्माणाधीन मकान का कार्य देखने के लिए जा रहा था इस दौरान कुछ लोगों ने उसके हाथ पैर बांधकर उसके साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।