सीकर: नागवा गांव के पास स्कूटी सवार से आधा दर्जन युवकों ने की मारपीट व लूट, घायल को कराया गया कल्याण अस्पताल में भर्ती
Sikar, Sikar | Mar 19, 2024 सीकर जिले के नागवा गांव के पास स्कूटी सवारी युवक के साथ आधा दर्जन युवकों द्वारा मारपीट और लूट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में घायल युवक के पिता की ओर से आज थाने में मामला दर्ज कराया गया है।मारपीट की इस घटना में घायल हुए युवक जगदीश का सीकर के कल्याण अस्पताल में इलाज चल रहा है ।वहीं परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।