सीकर: होली के त्यौहार को लेकर जिले भर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, जिला मजिस्ट्रेट कमर चौधरी ने जारी किए आदेश
Sikar, Sikar | Mar 19, 2024 होली के त्यौहार को लेकर जिले भर में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं ।इस संबंध में मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट कमर चौधरी ने आदेश जारी किए हैं ।यह ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में 24 और 25 मार्च को होली और धूलंडी के अवसर पर कानून व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के समुचित प्रबंध करते हुए हर घटनाक्रम से जिला मजिस्ट्रेट को सूचित करेंगे।