सीकर: ₹120 करोड़ के 200 किलो सोने की तस्करी के मास्टरमाइंड सीकर की नागेश्वर बगीची निवासी आरोपी को किया गया गिरफ्तार
Sikar, Sikar | Mar 20, 2024 राजस्व खुफिया निदेशालय ने ₹120 करोड़ की कीमत के 200 किलो सोने की तस्करी के मास्टरमाइंड सीकर निवासी रवि सोनी को गिरफ्तार किया है। डीआरआई जयपुर ने सोने की तस्करी सिंडिकेट में शामिल नागेश्वर बगीची निवासी रवि सोनी पुत्र श्याम सुंदर सोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।