पचरुखी: पचरुखी चीनी मिल कालोनी के समीप से ट्रांसफॉर्मर का तेल चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पचरुखी पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह ट्रांसफार्मर का तेल चुराने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। हालाकि उक्त गिरोह के दो चोर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार चोरों से पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। उम्मीद है कि चोरी के इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों चेहरे बेनकाब हों जाएं। पुलिस ने स्कॉर्पियो , ट्रांसफार्मर का तेल आदि बरामद किया है।