शाजापुर: ट्रेन की चपेट में आने से ग्राम कोंटा निवासी युवक की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच
ग्राम पनवाड़ी के पास पटरी पार करते वक्त एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। गंभीर घायल होने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।