शाजापुर: कोतवाली थाना शाजापुर पुलिस ने युवक के हत्यारे पकड़े, आज शाम को एसपी करेंगे खुलासा
कोतवाली थाना शाजापुर क्षेत्र के बाईपास रोड नहर के किनारे सोमवार को एक युवक का रक्त रंजित शव मिला था। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। मंगलवार दोपहर 1 बजे कोतवाली थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार मामले में पुलिस ने युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ लिया है।