मिहींपुरवा: बड़खडिया से जिउतिया पूजा के लिए स्नान करने आईं दो किशोरियां घाघरा में बह गईं, तीसरे दिन भी तलाश जारी
सुजौली थाना क्षेत्र के बड़खड़िया गांव के पास जिउतिया पूजा करने के लिए बुधवार की दोपहर करीब 1बजे दो किशोरी घाघरा नदी में स्नान कर रही थी। पानी का बहाव तेज था दोनों किशोरी उसी में बह गई। सुजौली थाना प्रभारी हरीश कुमार सिंह ने बताया है कि शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे तक दोनों किशोरियों का कुछ पता नहीं चल सका है। लगातार कई टीमें तलाश में जुटी हुई है।