मिहींपुरवा: बड़खडिया से जिउतिया पूजा के लिए स्नान करने आई दो किशोरियां घाघरा में बही, तलाश जारी
सुजौली थाना क्षेत्र के बड़खड़िया गांव के पास जिउतिया पूजा करने के लिए बुधवार की दोपहर करीब 1:00 बजे दो किशोरी घाघरा नदी में स्नान कर रही थी। पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों किशोरी उसी में बह गई। सुजौली थाना प्रभारी हरीश कुमार सिंह ने बताया है कि गुरुवार की शाम करीब 3:00 बजे तक दोनों किशोरियों को कुछ पता नहीं चल सका है लगातार एनडीआरएफ की टीम तलाश में जटी।