हुज़ूर: मिसरोद इलाके में पड़ोसी ने कॉलेज छात्रा से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Apr 8, 2026 मिसरोद इलाके में कॉलेज छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। कालोनी में रहने वाला युवक उसके साथ बीते चार सालों से लगातार संबंध बना रहा था। हत्या की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया गया है। थाने पहुंची पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है|