सगमा: छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, हफ़्ते भर बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर
Sagma, Garhwa | Apr 19, 2026 धुरकी थाना अंतर्गत करवा पहाड़ गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। मनदीप विश्वकर्मा की 17 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी ने विगत 12 अप्रैल को आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी के फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी गौहर अली अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसे लेकर ग्राम