ब्रह्मपुर: नैनीजोर: दादी के अंतिम संस्कार में गंगा घाट पर किशोर डूबा, शव मिला
भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुहियां गांव निवासी 17 वर्षीय सूरज कुमार सिंह का शव रविवार दोपहर करीब 12 बजे नैनीजोर बिहार घाट के समीप ढाबी घाट से गंगा नदी में बरामद किया गया। किशोर 48 घंटे पहले गंगा स्नान के दौरान डूब गया था। शव मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में मातम पसर गया। बता दें कि शुक्रवार की दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया था।