नईसराय: बिजली कंपनी ने समाधान योजना की तारीख बढ़ाई, अब 15 मई तक मिलेगा लाभ
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी द्वारा बकायदार उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए चलाई जा रही समाधान योजना के सार्थक परिणाम सामने आने के बाद इस योजना की अवधि 15 दिन और बड़ा दी गई है। जिससे और भी ज्यादा उपभोक्ता अब इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। पहले यह योजना 31 मार्च को समाप्त हो रही थी। जेई शशांक सिंह ने बताया कि, योजना को15 मई तक के लिए बड़ा दिया गया है।