बेल्थरा रोड: नगरा के मैरेज हॉल से वन विभाग ने 42 बिलगोह के पंजे बरामद किए, तीन तस्कर गिरफ्तार, तंत्र विद्या के लिए की जानी थी सप्लाई
नगरा के मैरेज हॉल से वन विभाग ने 42 बिलगोह के पंजे किए बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार, तंत्र विद्या के लिए की जानी थी सप्लाई बलिया: नगरा क्षेत्र में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दुर्लभ वन्यजीव बिलगोह (मॉनिटर लिजार्ड) के 42 मृत पंजे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर नगरा स्थित एक मैरेज हॉल में छापेमारी कर की गई।