बेगूसराय: मुखिया ने घर में घुसकर परिवार को पीटा, SP से लगाई न्याय की गुहार
बेगूसराय मे केस नहीं उठाने पर एक मुखिया द्वारा वार्ड सदस्य के घर मे घुस कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना मे घर की तीन महिला समेत एक अन्य वयक्ति के घायल होने की बात वार्ड सदस्य द्वारा बताया जा रहा है। आरोप है की इस घटना मे मंगलवार की रात मुखिया अपने समर्थकों के साथ पीड़ित के घर पहुंच कर मारपीट करने लगे।