राजातालाब: वाराणसी के हरसोस गांव में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हरसोस गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुराने कच्चे मकान में नवजात बच्ची का शव मिला है। सोमवार सुबह 8 बजे कुछ महिलाएं रामा पाल के घर से कुछ दूर स्थित टीन के कमरे की तरफ गईं। आपको बता दे कि यह कमरा आमतौर पर भूसा रखने और जाड़े के समय में पशुओं को बांधने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।