गोवर्धन: भाई की मौत के गम में मायके जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत, पति और बहन घायल
बरसाना के ओमप्रकाश अपनी पत्नी गीता और साली मधु के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल कोसी जा रहे थे। गीता के भाई का लगभग एक सप्ताह पहले ही निधन हुआ था, जिससे पूरा परिवार गहरे शोक में था।जैसे ही बाइक सवार कोसीकलां के फ्लाईओवर पर पहुँची, तभी एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में पत्नी की मौत साली जीजा घायल