बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया में एक युवक ने की आत्महत्या
सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरनिया में बुधवार रात एक युवक ने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सरनिया निवासी मृतक प्रेमपाल पुत्र घासीराम प्लाईबोर्ड फैक्ट्री में काम करता था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।