बरेली: शहर की सबसे पॉश कॉलोनी ट्यूलिप टॉवर में खुलेआम गुंडागर्दी, वीडियो हुआ वायरल
शहर की सबसे पॉश कॉलोनी ट्यूलिप टॉवर में खुलेआम गुंडागर्दी व मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वहीं, वीडियो में एक युवक के हाथ में गन भी दिख रही है। इंस्पेक्टर ने गुरुवार को बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।