बरेली: पैगा गांव में पड़ोसी ने किया जानलेवा हमला, एक व्यक्ति घायल
गांव पैगा में गुरुवार को बच्चों में विवाद हो गया इस दौरान पड़ोसी ने जानलेवा हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया व हमलावरों की तलाश में जुटी है। पैगा गांव निवासी करन सिंह ने बताया कि उनके और पड़ोसी के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद कहासुनी हो गई थी।