बरेली: देवरनिया के कॉलेज में छात्र की हुई थी हत्या, अब तक कोई कार्रवाई नहीं
देवरनिया के एक कॉलेज में 14 मई 2022 को छात्र की हुई हत्या मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पीलीभीत से बरेली में एसएसपी ऑफिस आए छात्र के पिता ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पीलीभीत के दियोरिया कलां निवासी गिरीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा अंकुर मिश्रा देवरनिया क्षेत्र में एक कॉलेज से जीटीआई कर रहा था और वह हॉस्टल में रहता था।