ललितपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत मामले में दर्ज हुआ केस
ललितपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत के मामले में परिजनों ने सोमवार को दोपहर के करीब 3:00 बजे जानकारी देते हुए बताया, बीते शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई थी,उक्त मामले में अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।