सिमरी: रंगी डेरा में कूड़ा फेंकने को लेकर ज़मीनी विवाद, पड़ोसियों ने की पिटाई, घायल महिला अस्पताल में भर्ती
Simri, Buxar | May 29, 2026 शुक्रवार सुबह रंगी डेरा गांव में कूड़ा फेंकने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता अपने सास-ससुर के साथ घर पर रहती हैं, जबकि उनके पति उमेश यादव बाहर रहकर काम करते हैं।