पटेल चौक के पास से लगभग 70 पुड़िया गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। रविवार शाम करीब सात बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि पटेल चौक के पास एक गुमटी में गांजा और ब्राउन शुगर बिक्री होने की गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लगभग 70 पुड़िया गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।