पटना ग्रामीण: पटना में सरकार बदलने की आहट के बीच पोस्टर-बैनर हटाने का काम शुरू
पटना में सरकार बदलने की चर्चाओं के बीच शहर में लगे राजनीतिक पोस्टर और बैनर हटाने का काम तेज हो गया है। सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे जिला प्रशासन ने प्रमुख सड़कों, चौराहों और सरकारी भवनों के आसपास से पुराने पोस्टर-बैनर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आगामी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर शहर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा बनाने पर विशेष