चूरू: गांव रामसरा के खेत में मधुमक्खियों के हमले में 3 महिलाओं सहित 5 लोग हुए घायल
Churu, Churu | Mar 31, 2026 चूरू के गांव रामसरा में मंगलवार को गेहूं की कटाई के दौरान एक किसान परिवार पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। घटना में तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को परिजन निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आपातकालीन वार्ड में उनका उपचार जारी है।