सहारनपुर: 90.59 लाख की साइबर ठगी से जुड़ी स्कोडा कार पर कोर्ट ने सख्ती दिखाई, मॉडल श्रद्धा दुबे को भेजा नोटिस
सहारनपुर में झांसा देकर डॉक्टर से 90 लाख 59 हजार 600 रुपये की साइबर ठगी के मामले में सहारनपुर न्यायालय ने मॉडल श्रद्धा दुबे को नोटिस जारी किया है। ठगी की रकम से खरीदी गई बताई जा रही स्कोडा सुपर्ब कार को रिलीज कराने के लिए दाखिल प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए एसीजेएम-द्वितीय न्यायालय ने श्रद्धा दुबे को 30 अक्टूबर 2026 तक अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।