मीनापुर: 9 साल पहले लूट में गोली मारने वाला वांटेड गिरफ्तार, एसटीएफ ने की कार्रवाई
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में नौ साल पहले गोली मारकर हुई लूट की घटना में वांटेड बताए गए कांटी के कोठिया निवासी नागेंद्र सहनी उर्फ जुल्मी को बिहार एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। उसे कोठिया स्थित घर पर छापेमारी कर दबोचा गया। इस मामले में एसटीएफ के एक अधिकारी ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे में जानकारी साझा किया है।