धनौरा: गजरौला हाईवे स्थित झनकपुरी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार हुआ घायल, हालत गंभीर
रजबपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला महेंद्र नगर निवासी कृपाल पुत्र जगरूप सिंह अपनी बाइक लेकर गजरौला किसी काम से आए थे, मंगलवार को लगभग 12:00 बजे काम निपटाने के बाद वह अपने घर वापस जा रहे थे, जैसे ही बाइक लेकर हाइवे स्थित झनकपुरी के पास पहुंचे तो तेज गति के साथ आई ट्रैक्टर ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से कृपाल सिंह बुरी तरह घायल हो गए।