धनौरा: गजरौला के गांव नवादा चौबारा में मिट्टी खनन का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा, ग्रामीणों ने अधिकारियों से की शिकायत
गजरौला थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से मिट्टी खनन का कारोबार चल रहा है। जिसकी वजह से आसपास के लोग काफी परेशान हैं। मंगलवार सुबह 8:00 बजे थाना क्षेत्र के गांव नवादा चौबारा में मिट्टी खनन का कारोबार मशीन के द्वारा शुरू किया गया तो वहां के रहने वाले ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।