धनौरा: गजरौला में हनुमान जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गजरौला में सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो प्राप्त हुई जिसमें एक व्यक्ति शाहजहां पठान पुत्र साबन पठान निवासी लिसरी बुजुर्ग थाना गजरौला द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर अपनी फोटो के साथ एक आपत्तिजनक मैसेज हिंदू देवी देवता हनुमान जी के विरुद्ध वायरल किया गया। गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान में सोमवार को लगभग 2:00 बजे उसका चालान कर दिया।