धनौरा: गजरौला शहर में कार से स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया चालान
गजरौला शहर में कार की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते युवकों का एक वीडियो वायरल हो गया था। पुलिस ने रविवार रात लगभग 11:30 पर स्टंट करने वाले आरोपी बछरायूं निवासी फहीम पुत्र नजाकत अली को गिरफ्तार कर लिया और उसका संबंधित धारा में चालान कर दिया। गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने सोमवार को लगभग 2:00 बजे जानकारी देते हुए आरोपी का चालान कर दिया है।