मीनापुर: निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत, घटना के बाद प्रशासन ने अस्पताल को किया सील
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के मीनापुर स्थित एक निजी अस्पताल, गोल्ड हॉस्पिटल में 21 वर्षीय प्रसूता पिंकी कुमारी की मौत हो गई। इसके बाद शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे में परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई