डुमरांव: भैंसहा टोल प्लाजा के समीप डीएम एसपी और डीटीओ सहित अन्य अधिकारियों ने वाहन जांच चला वसूला 24000 का जुर्माना
Dumraon, Buxar | Apr 4, 2024 क्षेत्र में लागू अचार संहिता के मद्देनजर डीएम, एसपी, डीटीओ, एसडीएम, एसडीपीओ सहित अन्य अधिकारियों ने टोल प्लाजा पर वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 100 से अधिक सभी छोटे बड़े वाहनों की जांच की गई। डीटीओ संजय की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान में पांच वाहनों से 24000 का जुर्माना वसूला गया।