डुमरांव: नुआंव में एसडीएम और बीडीओ ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान, लोगों से बढ़ चढ़कर वोट करने का किया अपील
Dumraon, Buxar | Apr 3, 2024 अनुमंडल के नुआंव गांव में बाल विकास परियोजना एवम जीविका के सहयोग से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलाधिकारी यानी एसडीएम राकेश कुमार ने की, वहीं कार्यक्रम का संचालन बीडीओ संदीप पाण्डेय ने किया। रैली में मतदाताओं को पंपलेट बांटकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही जागरूकता रूपी नारे भी लगाए गए।