जमुई: गंगरा गांधी आश्रम के पास बाइक सीखने के दौरान पेड़ से टकराकर हुई दुर्घटना, घायल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया
Jamui, Jamui | Apr 8, 2026 जमुई जिले के गिद्धौऱ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गंगरा गांधी आश्रम के पास बाइक सीखने के दौरान पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार रमेश रावत के पुत्र लक्ष्मण कुमार बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को मंगलवार की देर रात 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर अवस्था में युवक का इलाज किया जा रहा है।